Main Slideमनोरंजन

अनुष्का ने कोहली के बांधे हाथ और फिर किया लिफ्ट, विडिओ वायरल

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की जानकारी देती रहती हैं।

हाल ही में अनुष्का ने विराट कोहली संग इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह विराट को उठाने की कोशिश कर रही है। वह एक नहीं दो बार अपने पति विराट को उठा लेती हैं। जब पहली बार अनुष्का, विराट को उठाती हैं, तब वह खुद ही क्रिकेटर से कहती हैं कि वे खुद को ना उठाएं। ऐसे में दूसरी बार ट्राई करते हुए अनुष्का विराट के हाथ पीछे की तरफ बांध कर आसानी से उन्हें लिफ्ट कर लेती हैं। जिसके बाद विराट ओह्ह तेरी कहते हुए शॉकिंग रिएक्शन देते हुए देखे जा रहे हैं।

विडिओ के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है ‘ क्या यह मैंने कर लिया।’ इस विडिओ में अनुष्का और विराट की केमिस्ट्री देख कर फैंस जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close