Main Slideखेलस्वास्थ्य

सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में एडमिट, 27 मार्च को हुए थे कोविड पॉजिटिव

मुंबई: टीम इंडिया के महान बल्लेबाज रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बीते 27 मार्च को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद कम लक्षण होने कि वजह से वह घर पर ही क्वारंटाइन थे।

सचिन ने खुद ट्वीट करके बताया कि उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। आप सभी लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं।

बता दें, सचिन हाल ही में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लेजेंड्स की कप्तानी कर रहे थे और उनकी कप्तानी में इंडिया लेजेंड्स ने यह सीरीज जीत कर आपने नाम कर ली थी। सचिन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके साथ खेल रहे दो और क्रिकेटर युसूफ पठान और एस. बद्रीनाथ भी पॉजिटिव पाए गए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close