Main Slideप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

असम में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

नई दिल्ली। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। शनिवार को गुवाहाटी में कांग्रेस असम की जनता के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा- हम सब जानते हैं कि आरएसएस और भाजपा देश की विविधता भरी संस्कृति पर हमला कर रही है। आरएसएस और भाजपा हमारी भाषा पर, हमारे इतिहास पर, हमारे सोचने के तरीके पर।

हमारे रहने के तरीके पर हमला कर रही है। ये मेनिफेस्टो इस बात की गारंटी है कि हम असम राज्य के विचार को संरक्षित करने के लिए लड़ेंगे। असम में राहुल गांधी ने अपने भाषणों में कांग्रेस की आगामी योजनाओं के बारे में कई बार मंच से बता दिया है। जोरहाट में हुई रैली में भी उन्होंने कहा कि अगर असम में उनकी सरकार बनती है तो वे पांच गारंटी लागू करेंगे।

कांग्रेस के पांच वादे

नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।

चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी।

पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक का गृहणी सम्मान पेंशन।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close