Main Slideप्रदेश

पंजाब निकाय चुनावः कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता,बठिंडा में 53 साल बाद जीती सीट

नई दिल्ली। पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। बुधवार को आए चुनाव परिणाम में पंजाब में कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी ने बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली।

नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है। पार्टी ने अब तक आठ में से 6 नगर निगमों में जीत हासिल की है और दो में आगे है। 109 नगर परिषदों में 63 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अकाली दल आठ और आम आदमी पार्टी दो सीटों पर जीती है। बठिंडा में भी कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है।

ये करीब 53 साल बाद हुआ है, जब बठिंडा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनेगा। आपको बता दें कि इससे पहले बठिंडा नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का कब्जा था। राज्य के निकाय चुनाव में जीत से कांग्रेस उत्साहित है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ”पंजाब में पंजा…” उन्होंने कहा, ”पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और बीजेपी द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटुवाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है..पंजाब का श्राप…भाजपा ड्राप..!”

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close