Main Slideमनोरंजन

अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज, पायल घोष ने लगाया है रेप का आरोप

मुंबई। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के लिए आने वाला समय मुश्किलों भरा हो सकता है। एक्ट्रेस पायल घोष ने उनके खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बताया है कि घोष और उनके वकील नितिन सातपुते पुलिस में पहुंचे जिसके बाद मंगलवार देर रात वर्सोवा पुलिस स्टेशन कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

कश्यप के खिलाफ आईपीसी की 376 (I) (रेप), 354 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे के साथ उसका शोषण करना या आपराधिक दबाव डालना), 341 (गलत तरीके से नियंत्रण करना) और 342 (गलत तरीके से रोकना) धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पायल के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार तड़के अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी एक बयान में प्राथमिकी का विवरण साझा किया। एफआईआर मंगलवार देर रात दर्ज की गई।

सतपुते ने पोस्ट में लिखा, पायल घोष की एफआईआर अंतत: दर्ज की गई, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शनिवार को कश्यप के खिलाफ आधिकारिक रूप से मीटू आरोप लगाए थे। आरोप लगाने के एक दिन बाद उन्होंने दावा किया कि कश्यप ने साल 2014 में उनके सामने अपने कपड़े उतारे और उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close