उत्तर प्रदेशCrimeMain Slideप्रदेशराष्ट्रीय

उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ आठ पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे

आठ पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी उज्जैन के महाकाल मंदिर से की गई है। विकास यहां महाकाल के दर्शन करने आया था लेकिन पुजारी ने उसे पहचान लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

फरीदाबाद के होटल में छिपा था विकास दुबे, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हुआ फरार

कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो एनकाउंटर किए हैं- एक कानपुर में और दूसरा इटावा में। इसमें विकास दुबे के दो साथियों को ढेर कर दिया गया है।

#Vikasdubey #Uttarpradesh #Kanpur #Uppolice

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close