प्रदेश

नाकाम PWD : पांच महीने में ही धड़ाम हो गया नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम में पीडब्लूडी की एक बड़ी नाकामी सामने आई है जिसमें गुरुग्राम से पटौदी में सितंबर 2019 में शुरू हुए गांव पहाड़ी फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा शनिवार को सुबह गिर गया। हादसे से चंद मिनट पहले 2 ट्रक फ्लाईओवर से गुजरे थे। रेवाड़ी से लौट रहे गांव पहाड़ी सरपंच प्रदीप यादव ने फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त देखा तो इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लाईओवर पर आवाजाही रोक दी है।

असल में 2015 में पीडब्लूडी ने पटौदी-रेवाड़ी रोड पर गांव पहाड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था जिसमें उन्होंने निर्माण का काम गुरुनानक इंजीनियरिंग सर्विस को ठेका दिया गया था। 13.86 करोड़ रुपए से बनने वाले फ्लाईओवर को 2 साल में बनकर तैयार होना था, लेकिन विवादों के कारण इसका निर्माण 4 साल में पूरा हुआ।

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ठेकेदार पर लगाया था जिसको अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था।

आपको बता दे कि 6 सितंबर 2019 में तत्कालीन पीडब्लूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। उद्धघाटन के 10 दिन बाद ही फ्लाईओवर में कई जगह गड्ढे होने का मामला सामने आया था।

अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह हुआ कि गुरुवार शाम से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मिट्टी बहने लगी। शनिवार सुबह फ्लाईओवर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पुलिस व अधिकारियों ने पहुंचकर फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। घटना के कारण मौके पर जाम की स्थिति बन गई। फिलहाल मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close