मनोरंजन

दीपिका और कार्तिक की जोड़ी बॉलीवुड में धूम मचाने के लिए तैयार

बॉलीवुड में इन दिनों दिन दो स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री की ख़बरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती हैं। पिछले दिनों में कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर थे। इस दौरान दीपिका ने कार्तिक की फिल्म ‘पति-पत्नी और वो’ के गाने ‘धीमे-धीमे’ पर डांस किया था। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आया था। अब दीपिका और कार्तिक फिर से एक साथ दिखे हैं।

इसी दौरान दीपिका के फैन पेज से ये वीडियो शेयर की गई। इस वीडियो में दीपिका दीवार के सहारे खड़ी हैं और कार्तिक उनके सामने हैं। दीपिका कार्तिक को देखकर हंसे बिना नहीं रह पाती हैं। इसके बाद दोनों फोटोशूट के लिए पोज देते हुए नज़र आएं।

डियो में दीपिका और कार्तिक की केमेस्ट्री को फैंस काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन, फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020’।

फिल्मों के बात करें तो हाल ही में दीपिका ने “छपाक” करने के बाद अब वो “महाभारत” मूवी को लेकर चर्चा में है। पुरानी कथाओं पर आधारित इस फिल्म को दीपिका ने अपना सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट करार दिया है। इस फिल्म में वह द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका अभिनय करने के साथ ही मधु मंटेना के साथ मिलकर निर्माता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।

वहीं कार्तिक आर्यन इन दिनों ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ इस मूवी में कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है। फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके निर्देशक अनीज बज्मी हैं। टी-सीरीज के साथ कार्तिक आर्यन की ये तीसरी फिल्म होगी। उनके करियर की पहली सौ करोड़ी फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ का निर्माण भी टी-सीरीज ने ही किया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close