अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

भयावह : अपनी संतानों को निवाला बना रहे पोलर बियर, वजह रुला देगी

ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण क्लाइमेट में लगातार बदलाव सामने आ रहे हैं। जंगल नष्ट हो रहे हैं, पीने के पानी के साथ साथ समुद्र भी प्रदूषित होता जा रहा है। एक तरफ ये तस्वीर देखने को मिल रही है कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण का विनाश कर रहा है तो वही दूसरी तरफ आर्कटिक में रहने वाले पोलर बियर (ध्रुवीय भालू) की दिल दहला देने वाली भयावह तस्वीरें सामने आई हैं।

जलवायु में लगातार परिवर्तन की वजह से ध्रुवीय क्षेत्रों में पर्यावरण को लगातर नुकसान हो रहा है। क्लाइमेट में बदलाव ध्रुवीय भालू को बेहद गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है, जिससे वे नरभक्षी बन गए हैं यानि कि पोलर बियर अपनी ही प्रजाति को खाए ले रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि ध्रुवीय भालू में नरभक्षी होने के गुण पाए गए थे। लेकिन उन्हें पृथ्वी पर हर तरह का भोजन और संसाधन अच्छी तरह से मिल रहा था जिससे उन्होंने कभी अपने प्रजाति के जानवरों को नहीं खाया था।

मानव द्वारा पर्यावरण का शोषण इतना ज्यादा किया जा रहा है कि जिसके कारण ग्लोबल वॉर्मिंग लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से आर्कटिक में तापमान भी बढ़ रहा है, और यही आर्कटिक में मौजूद बर्फ के पिघलने का मुख्य कारण बनता जा रहा है।

आपको बता दें कि आर्कटिक में रहने वाले भालुओं के आवासों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है और उनके घर भी  लगातार नष्ट होते जा रहे हैं।  ध्रुवीय भालू विशेष रूप से शिकार करके अपने भोजन की व्यवस्था करता है। आज उन्हें भी बेहद मजबूरी में अपने ही बच्चों को खाना पड़ रह है।

पोलर बियर समुद्री बर्फ पर सील का शिकार करते हैं। लेकिन बर्फ के पिघलने के कारण भालू किनारे पर रहने के लिए मजबूर हैं जहां वे शिकार नहीं कर सकते।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close