व्यापार

सिर्फ 9 रुपए का खर्च और 4.56 लाख रुपए का फायदा, जाने LIC की इस बेस्ट पॉलिसी के बारें में

भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC ने आपको सस्ती और अच्छी पॉलिसी देने के लिए कई लुभावने प्लान शुरू कर दिए हैं।  इनमें से एक है एलआईसी का न्यू जीवन आनंद पॉलिसी 815, इस पॉलिसी में ग्राहकों को दोगुना मुनाफा मिलता है।

आइये जानते हैं इस पॉलिसी से आपको क्या फायदे मिलेंगे। इस पॉलिसी में निवेश द्वारा इनकम टैक्‍स बचता है, दूसरा फायदा यह है कि रिस्क कवर पॉलिसी अवधि के बाद भी चलता रहता है।

यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु, पॉलिसी की अवधि समाप्त होने के बाद हो जाती है, तो भी उसे मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।

महाराष्‍ट्र: रातों-रात इस तरह बदले राजनीतिक समी‍करण, देखें VIDEO     

जानिए क्या हैं न्यू जीवन आनंद पॉलिसी की कुछ स्पेशल चीजें

  • न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को 18 से 50  वर्ष की आयु तक के लोग ले सकते हैं। इस पॉलिसी के लिए कम से कम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
  • यह पॉलिसी 15 से 35 वर्ष की होती है। न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को आप ऑफलाइन तो खरीद सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
  • पॉलिसी के लिए वार्षिक, छमाही, तिमाही और मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही इस पॉलिसी को खरीदने के 3 वर्ष बाद आप अपनी पॉलिसी से ले सकते हैं। जैसे कोई पॉलिसी धारक 18  वर्ष की आयु में इस पॉलिसी से जुड़ते हैं और 1 लाख सम एश्योर्ड के लिए 35 वर्ष का प्लान लेते हैं।
  • ऐसे में उनका वार्षिक प्रीमियम 1,07,645 रुपए होगा। उन्हें यह राशि 35 किश्तों में जमा करनी होगी। मैच्योरिटी पर पॉलिसी धारक को 4.56 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत कम से कम 1 लाख रुपए का सम एश्योर्ड लेना आवश्यक  है और इसकी अधिकतम सीमा नहीं है। आप जितना मर्जी सम एश्योर्ड चाहते हैं  उतना ले सकते हैं। सम एश्योर्ड के साथ सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस।
  • अगर पॉलिसी धारक की म्रत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को जो बीमा राशि दी जाएगी वो बीमा राशि का 125 प्रतिशत होगा। इसके साथ बोनस और अंतिम बोनस भी दिया जाता है।
  • इनकम टैक्स नियम की धारा 80C के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान करने पर टैक्स का फायदा भी दिया जाता है।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close