उत्तराखंडMain Slideप्रदेश

जवानों के लिए योजना चलाने पर सैनिक वेल्फेयर एसोसियेशन ने की सीएम त्रिवेंद्र की तारीफ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसियेशन के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने शौर्य दिवस के अवसर पर सैनिकों के हित में की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

सैनिक वेल्फेयर एसोसियेशन ने की सीएम त्रिवेंद्र की तारीफ

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने शौर्य दिवस के अवसर पर सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष रूप से अपर सचिव स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने, उत्तराखण्ड के शहीद सैनिकों के लिये उनकी याद में विशाल मेमोरियल बनाना और सबसे महत्वपूर्ण घोषणा प्रदेश के सचिवालय में पूर्व सैनिकों को प्रवेश करने के लिए उनका आई कार्ड ही प्रवेश पत्र माने जाने की घोषणा की थी, इन घोषणाओं के प्रति प्रदेश के सैनिक बहुत प्रभावित हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारा सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। देव भूमि के साथ ही हमारे वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस एवं शौर्य के बल पर इसे वीर भूमि बनाया है। वीर सैनिकों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन के केन्द्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, महासचिव ओ. कैप्टन आर.डी.शाही, पी.बी.ओ.आर की अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ राजकुमारी थापा, उपाध्यक्षा कमला गुरूंग सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close