प्रदेशCrime

सिर्फ इस चीज़ के लिए भाई ने कर ली बहन से शादी, पड़ोसियों को लगी खबर तो हुआ ये

पंजाब में भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता को तार-तार कर दिया गया। पंजाब में रहने वाली एक लड़की को विदेश में बसना था, लेकिन वीजा की समस्या होने के कारण उसका यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। ऐसे में उसने अपनी इस समस्या को अपने भाई को बताया। जिसपर उसके भाई ने उसकी मदद का वादा कर लिया।

बहन
भाई ने कर ली बहन से शादी। ( फोटो – गूगल )

लड़के के इस फैसले में उसके परिवार ने भी उसका साथ दिया और लड़की के लिए वीजा जुगाड़ने के लिए गुरुद्वारे जा कर दोनों की फर्जी शादी कर दी। भाई-बहन की शादी का जब आस-पड़ोसियों को पता चला तो सब हैरान रह गए, जिसके बाद किसी ने पुलिस को इस फर्जी शादी की जानकारी दे दी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की का भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है। ऐसे में भाई से शादी करने के बाद लड़की भी नकली दस्तावेजों की मदद से वहीं शिफ्ट हो गई। दोनों ने आपस में शादी करके फेक डॉक्यूमेंट्स बनवाए और ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करवा लिया। मामला इस साल फरवरी का है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close