अन्तर्राष्ट्रीयMain Slide

चमत्कार : 20 साल की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर एक महीने बाद हुए जुड़वा बच्चे

बांग्लादेश के श्यामलागाछी गांव की रहने वाली आरिफ़ा शारशा के साथ एक चमत्कार हुआ है। आरिफ़ा शारशा महज 20 साल की है। इस लड़की ने पहले बच्चे के जन्म के 26 दिन बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। पहली बार में डॉक्टरों को जुड़वां बच्चों का पता नहीं चल पाया था।

एक महीने बाद हुए जुड़वा बच्चे

आरिफ़ा का पहला बच्चा समय से पहले और नॉर्मल डिलीवरी से हुआ था। वहीं बाद में सिजेरियन से अन्य जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे और मां सही सलामत हैं। महिला की डॉक्टर शीला पोद्दा ने एएफ़पी से कहा कि पहली डिलीवरी के बाद उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि वो बच्चे के जन्म देने के बाद भी गर्भवती थीं। 26 दिन बाद अचानक कुछ परेशानी हुई और वो हमारे पास आई।

वहीं डॉक्टर के मुताबिक यह दुलर्भ घटना है क्योंकि महिला के अंदर दो गर्भाशय हैं। आरिफ़ा ने पहले बेटे को जन्म दिया था। दूसरी बार उन्होंने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close