Main Slideराष्ट्रीय

अंतरिक्ष में भारत की सर्जिकल स्ट्राइक, 3 मिनट में 300 किमी दूर अंतरिक्ष में मार गिराया सैटेलाइट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा भारत उपग्रह-भेदी क्षमता हासिल कर चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। उन्होंने इसे सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया। टीवी पर देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलीमीटर दूर एक उपग्रह को नष्ट कर दिया।”

उन्होंने कहा, “ए-सैट ने पूर्व निर्धारित लक्ष्य सिर्फ तीन मिनट में नष्ट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने खुद को अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर स्थापित कर दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा, “‘मिशन शक्ति’ कठिन अभियान था, लेकिन यह बहुत बड़ी सफलता है।” मोदी ने कहा कि अभियान में जटिल अंतरिक्ष कुशलताओं का उपयोग किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस के पास थी। मोदी ने कहा कि मिशन में किसी अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “देश के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों ने यह कर दिखाया।”

उन्होंने कहा, “यह नई तकनीक किसी के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ देश के विकास के लिए है। हम यह सिर्फ अपनी सुरक्षा और रक्षा के लिए कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य शांति कायम रखना है, न कि युद्ध जैसे हालात बनाना।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close