IANS

संरा प्रमुख ने इथोपिया विमान दुर्घटना पर दुख जताया

संयुक्त राष्ट्र, 11 मार्च (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के पास हुए विमान दुर्घटना पर दुख जताया जिसमें 157 लोगों की मौत हुई है।

सिन्हुआ के अनुसार, गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, “अदीस अबाबा के पास विमान हादसे में हुए जानमाल के नुकसान से महासचिव को काफी दुख पहुंचा।”

बयान के अनुसार, “वह इस हादसे के शिकार हुए पीड़ितों के परिवारों, प्रियजनों और संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के साथ सहानुभूति व एकजुटता और साथ ही इथियोपिया के लोगों और सरकार के प्रति के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।”

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र इथोपिया के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए है और इस त्रासदी में मारे गए संयुक्त राष्ट्र के कर्मियों की जानकारी हासिल कर रहा है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close