राजनीतिMain Slideमनोरंजन

चौंकाने वाली खबर : लोकसभा चुनाव में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे Salman Khan

इस लोकसभा चुनाव में कई अभिनेता और क्रिकेटर भी चुनाव के दौरान कई पार्टियों में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि,बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं सलमान
कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं सलमान ( फोटो – गूगल )

MP में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं सलमान

सलमान खान की राजनीति में आने की चर्चा है तब से शुरू हो गई जब एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, उन्होंने सलमान खान से मध्य प्रदेश के विकास के बारे में बात की थी, जैसा कि सलमान खान इंदौर से है तो अपने राज्य के बढ़ावे के लिए वह निश्चित बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे ।इसके बाद से कहीं ना कहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान खान राजनीतिक पारी खेल सकते हैं और कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

सलमान खान की राजनीति में आने की संभावना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। वहीं भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी ने तो यहां तक कह डाला कि, सलमान खान को अगर इज्जत बचानी होगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

देखिए उत्तराखंड की खबरें बिलकुल नए अंदाज़ में Liveuttarakhand के Youtube चैनल पर।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close