राष्ट्रीयMain Slideप्रदेशराजनीति

‘अगर भारत से युद्ध हुआ तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेगा पाकिस्तान’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को लगेगा कि वह पारंपरिक युद्ध में हार रहा है तो वह अपने परमाणु हथियारों का प्रयोग करने से नहीं हिचकेगा। इस बात पर जोर देते हुए कि दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं, उन्होंने कहा कि जनसंहार करने वाले हथियार का प्रयोग करना किसी भी देश के हित में नहीं होगा, लेकिन इस्लामाबाद अन्य युद्धों में हारने की स्थिति में ऐसा कर सकता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी चेतावनी

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए सिंह ने पुलवामा हमले के मद्देनजर कहा कि भारतीय वायु सेना के हमले ने समस्या के साथ निपटने की भारत की प्रतिबद्धता को दिखा दिया। उन्होंने हालांकि हमले में मारे गए आतंकवादियों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने दी चेतावनी
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भयानक आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और दूसरे इस्लामिक देशों के सहारे जिंदा है वह भारत के साथ संपूर्ण युद्ध के खतरे को झेल नहीं सकता। दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और पाकिस्तान अपने आप को विषम परिस्थितियों में फंसा देख घबराहट में परमाणु हथियारों का प्रयोग कर सकता है।

” चाहे एक मारे गए हों या 100, लेकिन यह संदेश स्पष्ट तौर पर गया है कि भारत अपने सैनिकों की शहादत या नागरिकों के मारे जाने को ऐसे ही नहीं जाने देगा।” पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आगे कहा।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close