IANS

अभिनेता ल्यूक पेरी अस्पताल में भर्ती

लॉस एंजेलिस, 1 मार्च (आईएएनएस)| टीवी सीरीज ‘रिवरडेल’ के अभिनेता ल्यूक पेरी को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गया है। अभिनेता के प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। 52 वर्षीय अभिनेता को बुधवार सुबह उनके शर्मन ओक्स स्थित घर में स्ट्रोक आने के बाद लॉस एंजेलिस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘रिवरडेल’ में फ्रेड एंड्रयूज का किरदार निभाने वाले पेरी फिलहाल अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह 9.39 बजे पेरी के घर से चिकित्सकीय सहायता के लिए पैरामेडिक्स को फोन किया गया।

पेरी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फॉक्स की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है, जिसमें उसने ‘बेवर्ली हिल्स,90210’ को रीबूट करने की बात कही थी और कहा था कि पेरी को छोड़कर इसमें शो के सारे ओरिजनल कलाकार होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close