उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेश

सूखे बुंदेलखंड के लिए किसी भागीरथ से कम नहीं हैं डीएम मानवेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश में ललितपुर ज़िले में ओडी नदी के पुनर्जीवन व जल स्रोतों के पुनरुद्धार के काम के लिए जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

dm manvendra singh

डीएम मानवेंद्र सिंह को यह पुरस्कार दो अलग-अलग श्रेणियों (ओडी नदी के पुनर्जीवन और जल स्रोतों के पुनरुद्धार ) के लिए दिया गया है। ललितपुर जिले में ओडी नदी पुनर्जीवन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत मिलने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की बड़ी पहचान बन गई है।

dm manvendra singh

ज़िले में ओडी नदी को पुनर्जीवन मिलने के बाद स्थानीय किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। डीएम मानवेंद्र सिंह बताते हैं,” पहले ज़िले में किसानों को सिंचाई के लिए पानी न मिलने के कारण खेती में बड़ा नुकसान सहना पड़ता था, लेकिन ओडी नदी के पुनर्जीवन के काम के बाद नदी में जलधारा वापस लौट आई है, इससे किसानों को फसल में दो से तीन सिंचाई का पानी मिल जाता है।”

dm manvendra singh

जनपद में ओडी नदी के पुनर्जीवन व जल स्रोतों के पुनरुद्धार के काम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को रैमेन मैक्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरुष राजेंद्र सिंह का मार्गदर्शन मिला। इसकी मदद से ज़िले में व्यापक स्तर पर जलसंरक्षण का हुआ, जिससे ओडी नदी पुनर्जीवन संभव हो सका है।

dm manvendra singh

इससे पहले डीएम मानवेंद्र सिंह को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी और प्रपौत्र तुषार गांधी ने ‘पर्यावरण संरक्षक सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close