उत्तर प्रदेशMain Slideप्रदेश

मनकामेश्वर मठ-मंदिर में लिया गया महिला सशक्तिकरण और महिला उत्थान का संकल्प

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर बुधवार डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ-मंदिर में महिला सशक्तिकरण , महिला उत्थान एवं महिला समृध्दि को याद में रखते हुए नारी शक्ति हवन और वेद पाठ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मठ-मंदिर की महन्त देव्यागिरि ने पूर्ण आहूति अर्पण कर इस हवन को दिव्यता प्रदान की, साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित कई महिलाओं और बालिकाओं ने हवन में एक-एक संकल्प लेते हुए आहुति प्रदान की, संकल्प लेते समय प्रत्येक महिला ने हवन अग्नि को साक्षी मान ये वचन लिया कि वो कम से कम 10 महिलाओं और परिवारों को जातिवाद, कन्या भूर्ण हत्या, कार्यस्थल पर नारी का मानसिक एवं भौतिक शोषण, पारिवारिक हिंसा, दुराचार, यौनशोषण, कन्या शिक्षा जैसे  कई नारी जगत से जुड़े हो मुद्दों पर जागृत और शिक्षित करेगी।

राष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यक्रम दूसरे भाग में स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला गवर्नर ‘सरोजनी नायडू’ जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, सबसे पहले महंत देव्या गिरि ने माल्यापर्ण और आरती कर सरोजनी नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन और नारी उत्थान में उनके ओर से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

हवन आचार्य ज्ञान श्रीवास्तव के आचार्यत्वा में सम्पन हुआ। इस मौके पर डॉक्टर जूही ओझा लॉ फैक्ल्टी, शिप्रा अवस्थी, 1090 वीमेन पॉवर लाइन की पावर ऐंजल अमृता खरे ने संकल्प के साथ हवन मे आहुति दी।

राष्ट्रीय महिला दिवस

कार्यकम में क्षेत्रीय महिलाओं में माया गुप्ता, नीलिमा श्रीवास्तव, लक्ष्मी, नीतू सोनी, वर्तिका, सरोजनी, ममता कश्यप, वंदना, काजल, जयशिका, सुमन, तनु, कोमल, पूजा, पिंकी, नेहा, सीमा तिवारी, उपमा पांडेय, रंजना कश्यप, मंजू कश्यप, कनक बाजपई, सुषमा, गीता, उषा विश्वकर्मा, उर्मिला, गीता श्रीवास्तव, सुभी, सुमन और मनोज कुमारी अदि ने भी संकल्प ले कर हवन आहुति दी।

मंदिर की मोहि, अमित गुप्त, आयोजन को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए अपनी भागीदारी अंकित करवाई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close