Main Slide

लोगों को पता नहींं लेकिन, भगवान हनुमान के साथ-साथ आज भी जिंदा हैं ये लोग

इस संसार में जो पैदा हुआ है उसे एक ना एक दिन मरना जरूर है। जीवन और मृत्यु का चक्र तो चलता ही रहता है, लेकिन कुछ महापुरुष ऐसे भी हैं जो आज भी जिंदा हैं। शायद आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं वो महापुरुष।
भगवान हनुमानराजा बलि – राजा बलि को दुनिया का सबसे बड़ा दानी इंसान माना जाता है। राजा बलि ने अपना सब कुष भगवान विष्णु को दान कर दिया था। जिसके कारण भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर बलि को अमरता का वरदान दिया और उसे पाताल लोक का राजा बना दिया।

विभीषण – विभीषण रावण को सबसे छोटा भाई था जो राम का परम भक्त था। विभीषण को रावण ने धक्के मारकर लंका से निकाल दिया था। जब रावण की मृत्यु हुई तो भगवान राम ने विभीषण को अमरता का वरदान दिया था।

महर्षि मार्केंडेय – महर्षि मार्कडेंय भगवान शिव के परम भक्त थे। इन्होंने कठिन तपस्या किया और मत्युयंजय मंत्र को प्राप्त कर लिया जिसके कारण इन्होंने मृत्यु पर विजयी प्राप्त की थी।

अश्वत्थामा – अश्वत्थामा गुरु द्रोणाचार्य का पुत्र था जो बहुत ही पराक्रमी और शक्तिशाली था। अश्वत्थामा ने महाभारत की लड़ाई में अधर्म का साथ दिया जिसके कारण उसे अंत में भगवान श्री कृष्ण ने युगों युगों तक भटकने का श्राप दिया था।

हनुमान – हनुमान भगवान श्री राम जी के परम भक्त है। हनुमान जी को अमरता का वरदान प्राप्त है सीता मां ने हनुमान जी को अशोक वाटिका में अमर रहने का वरदान दिया था। इसका प्रमाण रामायण और महाभारत दोनो में मिलता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close