मनोरंजनMain Slide

इस गंभीर बीमारी का इलाज कराने जर्मनी जा रहे हैं Bollywood एक्टर अनिल कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है।अनिल कंधे की एक गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए हैं, जिसका खुलासा आज उन्होंने खुद कर दिया है।

अनिल कपूर ने बताया कि उन्हें शोल्डर में कैल्सिफिकेशन की समस्या है, जिसके इलाज के लिए वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लगातार स्टंट करने की वजह से उन्हें यह समस्या हुई है।

bollywood

अनिल कपूर ने बताया, ‘मैं पिछले एक-दो साल से इस बीमारी से परेशान हूं। मेरे दाहिने कंधे पर थोड़ा सा कैल्सिफिकेशन (कंधे का पत्थर जैसा कड़ा हो जाना) है, इसलिए मैंने अप्रैल में जर्मनी के डॉ. मुलर से एक अपॉइंटमेंट लिया है। जर्मनी जाकर मैं इसका इलाज कराऊंगा।’

अंग्रेजी वेबसाइट ‘मिड-डे’ को दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी बीमारी के बारे में बात कही।अनिल कपूर ने बताया कि उनके कंधों में कैल्शियम जमा हो गया है। इसकी वजह से उन्हें काफी दर्द रहता है। वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे और वहां जाकर अपनी इस बीमारी का इलाज कराएंगे।

अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म आने वाली 1 फरवरी को रिलीज होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close