Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

कमल छोड़ क्या Congress से हाथ मिलाएंगे Varun Gandhi? Rahul Gandhi बोले …

राजनीति में प्रियंका की एंट्री के साथ ही ये खबरे आ रही हैं कि राहुल के चचेरे भाई वरुण गांधी भी भाजपा छोड़ कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। इन बातों पर राहुल गांधी ने अपना जवाब दे दिया है।

ओडिशा दौरे पर गए राहुल ने एक कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि अभी तक मैंने इस प्रकार की अटकलें नहीं सुनी हैं।

प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद से ही ये अटकलें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं कि वरूण बीजेपी को टाटा- बाय बाय बोलने जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में वरुण गांधी ने ऐसे बयान दिए हैं,जिसमें केंद्र सरकार की आलोचना सामने आई है। ऐसे में यह खबरे आ रही हैं कि वो अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ सकते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close