Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में राज करता हैं ये दबंग हिंदू राजपूत, मुसलमान भी खाते हैं खौफ़!

पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां की 99 प्रतिश्त मुसलमानों की आबादी है। वहां सिर्फ मुसलमानों का राज चलता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दबंग हिंदू राजपूत की बात बताने जा रहे हैं, जो पाकिस्तान में भी शान से रहता है। ये प्रिंस कोई और नहीं बल्कि उमरकोट रियासत करणी सिंह है।
दरअसल, भारत-पाक बंटवारे के बाद कई रियासतें पाकिस्तान का हिस्सा बन गईं। इनमें से एक उमरकोट रियासत भी है। बंटवारे के समय राणा चंद्र सिंह इसके राजा थे। हमीर सिंह करणी उनके बेटे हैं और उनके बेटे हैं करणी सिंह। करणी सिंह की शादी साल 2015 में राजस्थान की प्रिंसेस पद्मिनी से हुई। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

प्रिंस करणी सिंह को शिकार का शौक है। उनके बॉडीगार्ड हमेशा एके 47 राइफल और शॉटगन साथ रखते हैं। राणा चंद्र सिंह सात बार एमपी और सेंट्रल मिनिस्टर रह चुके हैं। वे पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी दोस्त थे।
बाद में उन्होंने अलग हिंदू पार्टी बनाई जिसका झंडा केसरिया रंग का था और ओम और त्रिशूल का निशान था। राणा चंद्र सिंह का साल 2009 में निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे हमीर सिंह करणी भी राजनीति में सक्रीय है। प्रिंस करणी अपने पिता के साथ इलेक्शन कैंपेन में साथ दिखते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close