उत्तर प्रदेश

लखनऊ होगा भक्तिमय, श्री शुकाम्रतम् परिवार के तत्वाधान में होगा राम कथा का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ में दिनांक 4 जनवरी से श्री शुकाम्रतम् परिवार के तत्वाधान में आयोजित “कलिकलुष विनाशिनी राम कथा” और “प्रभु प्रेम प्रकाशिनी राम कथा” का आयोजन मशहूर कथा गायन डॉ योगेश व्यास के द्वारा किया जाना है।

इस कार्यक्रम में आशुतोष टंडन “गोपाल जी” कैबिनेट मंत्री, प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश समेत बड़ी हस्तियाँ सम्मलित होंगी। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर स्वयं मशहूर कथा गायन डॉ० योगेश व्यास ने लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर कथा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए डॉ० योगेश व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रत्व में राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा।

राम कथा में विशेष तौर पर मंगलाचरण, शिव चरित्र, राम जन्मोत्सव, बाल चरित्र, नगर भ्रमण, फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ, राम विवाह, राम बनवास, केवट प्रसंग, चित्रकूट में भरत मिलाप, सीता हरण, राम हुनमान मिलन, जानकी खोज़, युद्ध प्रसंग, विजय गाथा, श्री राम राज्याभिषेक जैसे मुद्दों पर योगेश व्यास अपने विचार श्रोताओं तक पहुँचाएंगे।

अपने कथा रसिक बंधुओं के लिए सन्देश में योगेश व्यास ने बताया कि परम आराध्य दशरथ नरेन्द्र नंदन श्री रघुनन्दन एवं श्री जानकी जी की कृपा से श्री गुरुदेव भगवान की प्रेरणा से श्री राम कथा का गायन होना सुनिश्चित हुआ है। व्यास ने बताया कि “कलिकलुष विनाशिनी राम कथा” और “प्रभु प्रेम प्रकाशिनी राम कथा” आगामी 4 जनवरी से 10 जनवरी तक सायं 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक राजधानी लखनऊ के चौक स्थित श्री रामकृष्ण मुन्नूलाल धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर श्री शुकाम्रतम् परिवार के प्रमुख डॉ योगेश व्यास के साथ दिवाकर चतुर्वेदी, आचार्य उमेश जी “उपमन्यु”, विष्णु त्रिपाठी “लंकेश” आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close