Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे पीएम मोदी!

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना गेम प्लान बनाने में लगी हुई हैं। इसी कतार में भाजपा के महकमे से भी एक बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा से भाजपा विधायक प्रदीप पुरोहित ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
मंगलवार को इस मामले पर कहा था कि यह मीडिया की देन है, इसके बावजूद पुरोहित ने इस तरह का दावा पेश किया। पुरोहित के बताया कि कोई भी प्रधानमंत्री मोदी के पुरी से चुनाव लड़ने से इनकार नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि उनके पुरी सीट से चुनाव लड़ने की 90 प्रतिशत संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम ने 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वे इस बार पुरी का चयन चुनाव लड़ने के लिए कर सकते हैं। इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला ले।

ओडिशा भाजपा के उपाध्यक्ष समीर मोहंत ने कहा, ‘यदि पीएम मोदी ओडिशा से चुनाव लड़ेंगे तो हमारे लिए खुशी की बात होगी। प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को अक्टूबर में प्रस्ताव दिया था। पुरी जिलाध्यक्ष प्रभारंजन मोहपात्रा ने कहा कि मेरे ख्याल से पीएम मोदी पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह इसलिए क्योंकि केंद्रीय भाजपा नेतृत्व नियमित आधार पर इलाके की स्थिति की समीक्षा करता रहता है।’

यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरी से चुनाव लड़ते हैं तो वे दूसरे ऐेसे प्रधानमंत्री होंगे, जो यहां से चुनाव लड़ेंगे। 1996 में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव ने ओडिशा के बरहमपुर से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close