CrimeMain Slideप्रदेश

शर्म से मर क्यों नहीं जाते ऐसे बाप… दोस्त संग मिल कर बेटी से की दरिंदगी

पंजाब में 17 वर्ष की लड़की से उसके पिता व पिता के दोस्त के कई बार रेप किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

पंजाब के रूपनगर क्षेत्र के एक गांव की लड़की अपने पिता के साथ रहती थी। लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद एक महिला एवं बाल संगठन ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया। सिविल लाइंस थाने के एसएचओ भरत भूषण ने बताया है कि लड़की 7 महीने की प्रेग्नेंट हो चुकी है।

पुलिस मामले की कड़ी जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापे भी मार रही है। पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून और आईपीसी की धारा 376 (रेप) व अन्य मामलों में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close