Main Slide

हरिद्वार में शुरू होगा भव्य भारत माता आराधना महायज्ञ, सीएम हुए शामिल

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार को सप्तऋषि आश्रम हरिद्वार में शुरू होने वाले भारत माता आराधना महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा,” हम अपने देश को भारत माता कहकर सम्बोधित करते हैं, जो हमें इस राष्ट्र का पुत्र होने का एहसास कराता है, अर्थात राष्ट्र सभी के लिए सर्वोपरी है। अगर राष्ट्र नहीं तो व्यक्ति नहीं। व्यक्ति को स्वंय की मान्यता और रक्षा के लिए राष्ट्र की रक्षा और मान्यता को पहले स्वीकार करना चाहिए और राष्ट्र की आराधना करनी चाहिए। ”

उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत व्यापक सनातन संस्कृति के कारण भारत निरंतर आदि काल से अपना अस्तित्व विश्व में स्थापित किये हुए है अर्थात व्यक्ति संरक्षण नहीं राष्ट्र संरक्षण हमारी परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री ने भारतमाता की आराधना के लिए महायज्ञ का आयोजन किए जाने के विचार की प्रशंसा की और सम्पूर्ण भारत के लिए सुख शांति की प्रार्थना कर खुशहाल भारत के यज्ञ में राज्य सरकार की आहुति का अवसर मिलने पर आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, भारत माता मन्दिर ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चैहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, महामण्डलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज, मानवेद्रं सिंह चैधरी, सुरेश केड़िया,  कमलेश सिंहल,  विकास तिवारी, नरेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close