IANS

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में पेरिस समझौते के नियमों को मंजूरी

काटोवाइस (पोलैंड) , 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के लिए पोलैंड में जुटे लगभग 200 देशों के बीच 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने के लिए नियम-कायदों को लागू करने पर सहमत हो गए।

दिनभर चली चर्चा के बाद संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दूसरे दिन पोलैंड के शहर काटोवाइस में पेरिस समझौते के नियमों को सर्वसम्मति से अंगीकार करने पर सहमति बनी।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को सीओपी24 के नाम से भी जाना जाता है।

पेरसि समझौता 2020 में प्रभावी होगा।

इन दिशानिर्देशों को पेरिस के नियम-कायदों के तौर पर जाना जाता है, जिसके तहत उन सभी देशों के बीच विश्वास को बढ़ावा मिलेगा, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं।

सीओपी24 के अध्यक्ष माइकल कुर्टिका ने कहा, “सभी देशों ने अथक प्रयत्न किया है। सभी देशों ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सभी देश गर्व की अनुभूति के साथ कैटोवाइस से जा सकते हैं।”

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close