Main Slideअन्तर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

पीएम मोदी को मिली बड़ी कामयाबी, 2022 में भारत करेगा G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी

जी-20 दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।

शनिवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत 2022 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस बात की घोषणा पीएम मोदी ने दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में की। जी-20 दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।

आपको बता दें, 2022 में भारत अपनी आजादी की 75वीं सालगिरह मनाएगा। 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी इटली को करनी थी। मेजबानी की भूमिका भारत को सौंपने के लिए पीएम मोदी ने इटली को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने घोषणा के बाद ट्वीट किया कि वर्ष 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। उस विशेष वर्ष में, भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में विश्व का स्वागत करने की आशा करता है। विश्व की सबसे तेजी से उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में आइए। भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी भरे आतिथ्य का अनुभव लीजिए।

शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की। जी-20 शिखर सम्मेलन से हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझीदारी को और गहरा करने और विविधता देने के उपायों पर चर्चा की।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close