Main Slideउत्तराखंडप्रदेश

BREAKING : बागेश्वर में शादी का खाना खाकर तीन लोगों की मौत, सैकड़ों अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के बागेश्वर में बास्ती गांव के तीन लोगों की मौत फूड पॉइजनिंग से हो गई है, इसमें दो बच्चे शामिल हैं। करीब 200 से अधिक बीमार लोगों को पिथौरागढ़ व बागेश्वर के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर में फूड पॉइजनिंग की घटना के बारे में डीएम बागेश्वर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बीमार लोगों का ठीक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकाप्टर की मदद गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए हल्द्वानी लाकर भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी भेजा गया है।

बागेश्वर में फूड पॉइजनिंग की घटना के बारे में डीएम बागेश्वर से सीएम ने रिपोर्ट मांगी है। ( फोटो – गूगल )

मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कुमाऊँ को भी जिलाधिकारी बागेश्वर के निरंतर सम्पर्क में रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि फूड पॉइजनिंग से बीमार लोगों को उपचार की हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएम बागेश्वर ने बताया,” बीमार लोगों का बागेश्वर के सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क ईलाज किया जा रहा है। गौरतलब है बागेश्वर में एक बारात में खाने से बहुत से लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए थे।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close