Main Slideप्रदेशमनोरंजन

EXCLUSIVE : विवाद में फंसे अक्षय कुमार पंजाब पुलिस के सामने हुए पेश, कही ये बड़ी बात

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार बुधवार को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए। अक्षय पर विवादित संत गुरमीत राम रहीम और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच मध्यस्थता कराने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पूछताछ सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई और वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है। अक्षय, बुधवार सुबह चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और एसआईटी के सामने उपस्थित होने के लिए सीधे सेक्टर-9 में स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय चले गए।

पंजाब पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में कुमार को गवाह के रूप में तलब किया था।अक्षय ने मंगलवार को एक अनुरोध किया था कि उन्हें अमृतसर की बजाय चंडीगढ़ में एसआईटी अधिकारियों से मिलने की इजाजत दी जाए, जहां उन्हें मूल रूप से तलब किया गया था।

एसआईटी साल 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के मामले की जांच कर रही है।अक्षय से साल 2015 में विवादित संत राम रहीम की फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले उसकी और सुखबीर बादल के बीच 100 करोड़ रुपए का सौदा कराने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की गई, जिसे (राम रहीम) बाद में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया और 20 वर्ष की जेल की सजा हुई है।

51 वर्षीय अभिनेता ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ऐसी किसी भी मुलाकात की व्यवस्था की थी या सौदे को कराने में कोई भूमिका निभाई थी। उन्होंने राम रहीम सिंह के साथ उनकी भागीदारी के बारे में आरोपों को ‘अफवाहें और झूठे बयान’ कहा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close