Main Slideउत्तराखंडप्रदेशमनोरंजनराष्ट्रीय

गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तराखंडी संस्कृति ने छोड़ी अपनी छाप

गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में 49वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2018 तक किया जा रहा है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 100 देशों के साथ ही भारत के कई राज्यों के लगभग 2000 प्रतिनिधियों शामिल हुए हैं। इस महोत्सव में उत्तराखंड ने भी हिस्सा लिया है।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक  सौन्दर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक पहुंचेगी और राज्य में फिल्म एवं पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही देश के फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे।
इस महोत्सव में गुरूवार 22 दिसम्बर को देश के दो राज्यों उत्तराखण्ड व गुजरात की फिल्मों/डाक्यूमेंट्री का प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close