Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराष्ट्रीय

ताजमहल की मस्जिद में नमाज के बाद की गई पूजा, छिड़का गया गंगाजल

ताजमहल में नमाज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब वहां पूजा करने पर एक नया बवाल मच गया है। पहले कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताज महल में पहुंच कर नमाज पढ़ी जिसके बाद कुछ बजरंगदल कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और पूजा-अर्चना की। उन्होंने ताजमहल के मस्जिद में धूप जलाकर पूजा की, साथ ही गंगाजल भी छिड़का।
Image result for ताजमहल में पूजायह पूजा बजरंग दल की महिला कार्यकर्ताओं ने की थी और जहां पूजा की गई वहां मुस्लिम महिलाएं पढ़ती हैं। पूजा करने के बाद महिला ने ऐलान किया कि आगे भी वह ऐसा ही करेगी। यह पूजा बजरंग दल की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर ने की।

एएसआई ने ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में नमाज़ पर रोक लगा दी थी। ताजमहल में पूजा के बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है| लोगों का कहना है कि एएसआई ने बड़ी लापरवाही की है। गौरतलब है कि 14 नवंबर को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ पढ़ी थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close