Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराजनीति

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2018 : चुनाव से पहले सीएम त्रिवेंद्र ने जनता से कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए जनता से इस पावन अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी तैयार करते हैं। इस प्रकार लोकतंत्र में स्थानीय निकायों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,” स्वतंत्र एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर हम लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।”
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद भी रविवार (18 नवम्बर) को डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close