IANS

उप्र : सेना के जवान को दबंगों ने पीटा, मुक्दमा दर्ज

 अंबेडकरनगर, 10 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। दिवाली पर्व पर अवकाश पर घर आए सेना के जवान को मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

 मामले में घायल सेना के जवान की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला आलापुर थाना क्षेत्र की स्थानीय बाजार रामनगर का है, जहां दिवाली के दिन रामनगर बाजार निवासी सेना का जवान सूरज सिंह बाइक से वापस घर जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच नशे में धुत युवकों ने उसे रोककर पिटाई कर दी। सेना के जवान सूरज सिंह की तहरीर पर रामनगर पुरानी बाजार निवासी अम्बरीश यादव, उदयराज गौड़, आशीष यादव व अकबर अली के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close