Main Slideराष्ट्रीय

आज का राशिफल : इन राशियों के नसीब में लिखा है परिवार से कष्ट, वहीं इनकी खुलेगी किस्मत

हिंदू धर्म के अनुसार राशियों में इंसान की जिंदगी से जु़ड़े कई राज छुपे होते हैं। साथ इंसान की रोजमर्रा जिंदगी के बारे में भी ये राशियां बहुत कुछ बयां कर देती हैं। हर इंसान की कोई ना कोई राशि होती है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या कहती है, आपकी राशि आज (10 नवम्बर) के बारे में।
Image result for राशिफलमेष, कर्क, मकर – परिवार के लोग आपको किसी कठिन स्थिति में डाल सकते हैं। आप पर या आपकी ईमानदारी पर कोई शक भी कर सकता है। रिश्तों के क्षेत्र में भी कुछ कठिन स्थितियां बन सकती हैं। वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

वृषभ, धनु, मीन – आपका दिन आर्थिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। धनलाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर एवं मन से आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

मिथुन, वृश्चिक, तुला – आपके जीवन में आने वाले सभी तरह की परेशानियां खत्म होने वाली है। आप अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लगातार कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो जाएंगे। आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। जल्दी ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में आप के उच्च अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं।

सिंह, कन्या, कुंभ – बिजनेस में छोटा बड़ा फायदा हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे आपके अधिकारी बहुत ही खुश रह सकते हैं। इससे आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव से तनाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, सभी जगह आपको रोमांस से परिपूर्ण मिलेंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close