IANS

मप्र में बढ़ी ठंड

भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ चला है। राज्य में शुक्रवार की सुबह सिहरन पैदा करने वाली रही। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है, हवाओं में घुली ठंडक ने गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर कर दिया है। बीते दिनों के मुकाबले शुक्रवार की सुबह ठंड का ज्यादा अहसास हुआ, साथ ही खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के अनुसार, नमी बढ़ने से मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है और ठंड का असर बढ़ रहा है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। भोपाल का शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10़.1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 30़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close