Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

क्या वाकई .. भारत में पूजी जाने वाली गाय बन सकती है धरती के लिए बड़ा खतरा ?

जिस गाय की भारत में पूजा की जाती है और उसे माँ का दर्जा दिया जाता है, आज वही गाय विदेशी मीडिया के लिए मज़ाक का एक तरीका बन गई है। मशहूर विदेशी न्यूज़ चैनल BBC ने तो गाय को लेकर एक ऐसी खबर चलाई जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

सात अप्रेल 2017 को BBC की खबर ‘ गायों की डकार धरती के लिए खतरा ‘ में गाय को साफ तौर पर पृथ्वी के लिए खतरनाक बता दिया गया। इस खबर में यह लिखा गया था कि पृथ्वी के वायुमंडल में मीथेन की ज्यादा मात्रा के लिए गायों की डकार से निकलने वाली गैस को लंबे समय से जिम्मेदार माना जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन व नासा की रिपोर्ट का हवाला देते हुए BBC ने खबर में इस बात की ज़िक्र किया है कि गायों के डकार में बड़ी मात्रा में हानिकारक मीथेन गैस निकलती है। जो धरती के लिए एक मुसीबत बन सकती है।

 

विदेशी मीडिया के इस तथ्य को झूठा साबित किया कई हिंदी मीडिया ने भी। हिंदी वेबसाइट WEBDUNIA की खबर ‘ गाय के बारे में कुछ रोचक तथ्‍य, जानकर रह जाएंगे हैरान ‘ में साफ साफ लिखा गया कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है, ‍जबकि मनुष्य सहित सभी प्राणी ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते हैं। पेड़-पौधे इसका ठीक उल्टा करते हैं।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close