Main Slideमनोरंजनराष्ट्रीय

शाहरुख के बर्थडे पर दिखी फैनगिरी, दिग्गज बॉलिवुड सिंगर ने कहा-“दिलों के राजा हैं वो”

बॉलिवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। शाहरुख के फैंस की दुनिया में कोई कमी नहीं और इस दिन तो फैंस का सैलाब देखने को मिल रहा है। आज किंग खान का 53वां जन्मदिन है और इस मौके पर आधी रात को उनके घर मन्नत के सामने शाहरुख के फैंस की फैनगिरी देखने को मिली।
Related imageहर साल की तरह इस साल भी किंग खान के फैंस ने उनके जन्मदिन का जश्न मन्नत के सामने आधी रात को मनाया। फैंस का जमावड़ा इतना ज्यादा था, जैसे कोई कुंभ का मेला हो। फैंस ने सड़कों पर शाहरुख़ के लिए केक काटे और उनको बधाई दी।
Related imageसाथ ही शाहरुख ने भी अपने फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं कराया और हमेशा की तरह उनके साथ बर्थडे मनाने अपनी टैरिस पर आ गए। उन्होंने देर तक खड़े होकर अपने चहेते फैंस का हौंसला बढ़ाया। इतना ही नहीं 53वां बर्थडे मनाने वाले सुपरस्टार ने फैंस को कभी हाथ जोड़कर तो कभी फ्लाइंग किस देकर धन्यवाद दिया।
Related imageफैंस का धन्यवाद करने के लिए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सांझा की। साथ ही ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा कि “गौरी को केक खिलाया, मन्नत के बाहर अपने फैंस से मिला, अब अपनी बेटी से मिल रहा हूं, सभी को इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया।”

गायक मीका ने एक ट्वीट कर लिखा, “दिलों के राजा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मेरे प्यारे बड़े भाई शाहरुख खान भगवान आपको ढ़ेर सारा प्यार और सफलता और अच्छी सेहत दें। आप शानदार में से एक हैं।”

 

किंग खान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दी। शाहरुख के खास दोस्त करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया और शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close