IANS

जापान में रह रहे भारतीय समुदाय भारत में निवेश करें : मोदी

टोक्यो, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान में भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने मातृभूमि के साथ सांस्कृतिक संबंध बनाए रखने के लिए भारत में निवेश करें। यहां भारतीय समुदाय से बात करते हुए, उन्होंने इन्हें (भारतीय समुदाय को) जापान में भारत का राजदूत बताया।

मोदी ने कहा कि भारत लगातार ‘इंडियन सोल्यूशन-ग्लोबल एप्लिकेशन’ की भावना से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशिता के भारतीय मॉडल खासकर जैम ‘जनधन योजना, मोबाइल, आधार’ की तिकड़ी और डिजिटल लेन-देन मॉडल को पूरे दुनिया में सराहा गया है।

उन्होंने इसके साथ ही भारत के सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम और मजबूत डिजिटल आधारभूत संरचना का जिक्र भी किया।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close