Main Slideराष्ट्रीय

यूं दुनिया को अलविदा कह गए ‘दिल्ली के शेर’, सर गंगा में चल रहा था इलाज

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की बीते शनिवार को मृत्यु हो गई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की बीते शनिवार अपने कीर्ति नगर स्थित घर में मृत्यु हो गई। वे 82 साल के थे, मदन लाल खुराना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। इनको ‘दिल्ली के शेर’ भी कहा जाता था।
Image result for मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का निधनपूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित अपने मकान में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने ट्विटर के जरिए दी।

खुराना को वर्ष 2011 में ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद से ही उनकी सेहत खराब चल रही थी। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे। दिल्ली सरकार ने खुराना के निधन पर दो दिन की शोक की घोषणा की है।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने खुराना के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मदनलाल खुराना जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। खुराना जी एक आदर्श स्वयंसेवक, एक समर्पित विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता व जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।’

मदन लाल खुराना बीजेपी के कद्दावर नेता थे। दिल्ली की राजनीति में वह लंबे समय तक सक्रिय रहे। वे1993 से 1996तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। 2001 में उन्हें राजस्थान का राज्यपाल भी बनाया गया था।

मदन लाल खुराना का जन्म पाकिस्तान में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था। ब्रिटिश राज में ये इलाका अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में पड़ता था।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close