Main Slideउत्तराखंडप्रदेशराष्ट्रीय

दिवाली पर घर आने का किया था वादा, पत्थरबाजों ने सैनिक की ले ली जान

उत्तराखंड के गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला की जान पत्थरबाजों ने ली। राजेंद्र सिंह कश्मीर में सेना के क्विक रिएक्शन दस्ते में शामिल थे।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अनंतनाग क्षेत्र में आतंकियों व अलगाववादियों की समर्थक हिंसक भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। सिपाही राजेंद्र सिंह व उसके साथियों ने अपने वाहन से नीचे आकर पथराव कर रही भीड़ को चेतावनी देते हुए रास्ता खाली करने को कहा। लेकिन सैनिकों की किसी ने नहीं सुनी और पत्थरबाज़ी तेज़ कर दी।

इसी पथराव में एक पत्थर सिपाही राजेंद्र सिंह के सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थर लगने के बाद सिपाही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पत्थरों की चोट इतनी गहरी थी कि सैनिक राजेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। उनके साथ साथ सेना के ही जवान Ngamsiamliana और Brajesh Kumar की भी मृत्यु हो गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक राजेंद्र शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत को सलाम करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को प्रदेश व देश का गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों को हर संभव मदद करेगी।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close