Main Slideराष्ट्रीय

दिवाली और छठ पूजा पर भारतीय रेल का लोगों को बड़ा तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

भारतीय रेल ने दीपावली और छठ पूजा पर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। ट्रेनों में हो रही भीड़ को देखते हुए रेलवे बिहार व दिल्ली के बीच कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।

इन ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत मिलेगी। स्पेशल ट्रेनों के लिए चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म भी तय किया गया है।

ट्रेन 04070 दिल्ली से दो व छह नवंबर को दोपहर 1:30 बजे चलकर लखनऊ के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04069 मुजफ्फरपुर-दिल्ली स्पेशल तीन व सात नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मुजफ्फरपुर से चलकर अगले दिन दोपहर 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 04058 नई दिल्ली से 11 नवंबर की रात 12:20 बजे चलकर लखनऊ होकर रात 11:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। ट्रेन 04057 दरभंगा से 12 नवंबर की रात 01:30 बजे चलकर लखनऊ होकर अगले दिन मध्यरात्रि 12.50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन 04060 नई दिल्ली से 12 नवंबर की रात 12:20 बजे चलकर अगले दिन रात्रि 11.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04059 दरभंगा से 13 नवंबर की रात 01:30 बजे चलकर अगले दिन मध्यरात्रि 12.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 04074 नई दिल्ली से दो, चार, छह व नौ नवंबर को दोपहर 3:30 बजे चलकर लखनऊ होकर सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04073 वाराणसी से तीन, पांच, सात व 10 नवंबर को सुबह 9:50 बजे चलकर रात 01:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

परिवहन निगम ने भी दी खुशखबरी

परिवहन निगम प्रशासन दीपावली पर यात्रियों के लिए तीन से दस नवंबर तक लखनऊ-दिल्ली के लिए 26 लग्जरी व 150 साधारण बसें संचालित करेगा। दरअसल लखनऊ, गाजियाबाद और दिल्ली के आनन्द विहार बस स्टेशन पर सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ होती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close