Main Slideमनोरंजन

निक ने दिया खास तोहफा, शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है, जल्द ही दोनो एक दूसरे के हो जाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि शादी के बाद प्रियंका कहां रहेंगी, तो आप इस खबर को पढ़ कर इस बारे में भी जान जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो रही है, पहले खबरे आ रही थी कि दोनों की शादी नवंबर में होगी, लेकिन सुनने में अब यह आया है कि उनकी शादी की डेट बदल गई है।

हाल ही में निक जोनस ने अपनी होने वाली वाइफ प्रियंका चोपड़ा और अपने लिए एक ड्रीम हाउस खरीदा है।निक शादी के बाद प्रियंका के साथ किस घर में रहेंगे। वो उस पर विचार कर रहे थे। अब निक ने अपने और प्रियंका के लिए एक आलीशान घर खरीदा है। दोनों ने शादी से पहले ही लॉस एंजेलिस में अपना नया घर खरीद लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घर की कीमत करीब 6.5 मिलियन डॉलर यानी की 48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों के घर को अगर आप देखेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।यह आलीशान घर 4,129 स्क्वायर फीट में बना हुआ है, घर में स्वीमिंग पूल भी है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close