Main Slideराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत के साथ ये बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय नौसेना करेगी DSRV के जरिए पानी में फंसे लोगों की मदद

भारतीय नौसेना को एक नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे उसकी ताकत भी बढ़ गई है। नौसेना को एक ऐसा वाहन मिला है जिसके जरिए पानी में भी बचाव कार्य किया जा सकता है। पानी में बचाव कार्य करने में सक्षम DSRV के सफल परीक्षण के बाद नौसेना को यह सौगात मिली।
Image result for भारतीय नौसेनानौसेना ने जारी किए गए एक बयान में कहा कि “पश्चिमी नौसैनिक कमान ने यहां डीएसआरवी का परीक्षण किया। इसने भारतीय समुद्री सीमा में सबसे गहरे उतरने वाले मानवयुक्त वाहन का रिकॉर्ड बनाया। चालक दल के तीन सदस्यों के साथ काम करने वाली डीएसआरवी किसी पनडुब्बी से एक बार में 14 लोगों को बचा सकती है।”

नौसेना के आधिकारिक बयान में कहा गया कि 15 अक्टूबर को डीएसआरवी ने 300 फुट से ज्यादा गहरे पानी में एक पनडुब्बी से संपर्क बनाया और उसके कर्मियों को बचाव वाहन में स्थानांतरित किया। यह परीक्षण समुद्र के भीतर संकट में फंसी पनडुब्बी से लोगों को बचाने की डीएसआरवी की क्षमता को साबित करते हैं और इससे भारतीय नौसेना को एक महत्वपूर्ण सामर्थ्य हासिल हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, “परीक्षण के दौरान डीएसआरवी ने 666 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक गोता लगाया। यह भारतीय समुद्री सीमा में मानव संचालित वाहन द्वारा सबसे गहराई तक गोता लगाने का रिकॉर्ड है।”

 

 

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close