Main Slideराष्ट्रीय

Breaking : #MeToo के चलते MJ अकबर ने दिया विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा

#MeToo आरोप में फंसे विदेश राज्य मंत्री MJ अकबर ने दिया अपने मंत्री पद से इस्तीफा, 15 महिला पत्रकारों ने की थी इस्तीफे की मांग

#MeToo ने अपना शिकार सबको बनाया लेकिल इस बार हद ही हो गई। MeToo का शिकार बने एमजे अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर 15 महिला पत्रकारों का भी #MeToo अभियान के तहत आरोप है। मंत्री अकबर पर सबसे पहला आरोप वरिष्ठ पत्रकार प्रिया प्रिया रमानी द्वारा लगाया गया था।
Related imageइस आरोप मे रमानी ने एक होटल के कमरे में इंटरव्यू का पूरा किस्सा बयां किया है। रमानी के आरोप लगाते ही अकबर पर आरोपों की बाढ़ आ गई है। एक के बाद एक अन्य महिला पत्रकारों ने भी उन पर आरोप लगाया गया है, जिसके बाद उनको इस्तीफा देना पड़ गया।
MJ Akbar digs in heels, says allegations ‘fabricated’, threatens legal actionआरोपों के क्रम में एक विदेशी महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 2007 में जब वो इंटर्नशिप के लिए आईं तो वो सिर्फ 18 साल की थीं और उनके साथ एमजे अकबर ने गलत हरकत करने की कोशिश की। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि मोदी सरकार के किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया हो, वो भी किसी विवाद के चलते।

 

बता दें कि अकबर के इस्तीफे से पहले अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात करके सारी जानकारी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दी। हालांकि अकबर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। उनका कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अपनी लड़ाई कोर्ट में लड़ेगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close