IANS

उप्र में तापमान में मामूली इजाफा

लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह का खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का मामूली इजाफा होने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close