अन्तर्राष्ट्रीय

OMG! ये देश कर रहा मेंढ़क की खेती, वीडियो हुआ वायरल

इस देश में मेडिसिन बनाने के लिए लाखों की संख्या में हो रही मेंढ़को की खेती

अभी तक आपने अनाज से लेकर बाकी चीजों की खेती के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम बात करेंगे जीते-जागते जीव की खेती के बारे मे। जी हां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मेंढ़क की खेती दर्शायी गई है। इस वीडियो को चीन का बताया जा रहा है, जहां लाखों की संख्या में मेंढ़क को पाला जा रहा है।
Image result for मेंढक की खेतीइस खेती को क्यों किया जा रहा है इसका स्पष्टीकरण अभी नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि चाइना में मेडिसिन बनाने के लिए मेंढकों का शिकार किया जाता है। इतना ही नहीं महिलाएं इसका प्रयोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी करती हैं।

चीन में हस्मा नाम का प्रोडक्ट मादा मेंढक को सुखाकर उसके टयूब से तैयार किया जाता है, जिसमें हाई प्रोटीन और ऑयस्ट्रोजन होता है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। सबसे बेहतरीन ‘हस्मा’ एशियाई घास वाले मेंढक से चीन के नॉर्थ-ईस्टर्न पार्ट में बनाई जाती है।

विशेषज्ञों ने बताया है कि हस्मा में हाई कोलेजन और अमीनो एसिड पाजा जाता है, जो शरीर का मेटाबोलिज्म सही करने में मदद करता है। उनका कहना है कि इससे जल्दी तो नहीं, लेकिन कुछ समय बाद त्वचा में रंगत नज़र आने लगती है| इससे शरीर में कोई बदलाव नहीं होता, बस त्वचा चमकदार बन जाती है|

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close