Main Slideमनोरंजन

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के परिवार पर टूटा दुखों का अंबार, बॉलीवुड सदमें में

एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर के घर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता रणबीर कपूर की दादी और एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

कृष्णा राज कपूर काफी समय से बीमार चल रही थी। कृष्णा के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में दुख की लहर पसर गई।राज कपूर ने वर्ष 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।

निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने भी ट्विट कर अपना शोक ज़ाहिर किया। एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजली दी, रवीना ने लिखा कि कपूर परिवार के साथ हमारी संवेदना है। एक युग का अंत हुआ। भगवान आपको हिम्मत दे और आत्मा को शांति दे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close